रांझी में फायरिंग 3 घायल: पुराने विवाद पर जेल से छूटे बदमाश ने गोली चलाई, दूसरे पक्ष ने चाकू घोंपा
दोनों पक्षों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

जबलपुर, यशभारत। रांझी के सरापीपल में बीती रात जेल से छूटे एक बदमाश ने पुरानी रंजिश पर दो युवकों पर गोली चला दी। जबकि दूसरे पक्ष ने फायरिंग करने वाले बदमाश पर चाकू से कई बार घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
रांझी पुलिस के मुताबिक रांझी बड़ा पत्थर निवासी तरुण पटेल (22) शातिर बदमाश है। कुछ समय पूर्व ही वह जेल से छूट कर आया है। उसका वहीं के रहने वाले अद्भुत उर्फ आदित्य बर्मन (30) व निक्की गुप्ता (23) से पुरानी रंजिश है। दोनों शनिवार की रात में सरापीपल में खड़े थे। उसी दौरान वहां तरुण पटेल भी घूमते हुए पहुंचा। दोनों को देख कर वह विवाद करने लगा। दोनों कुछ समझ पाते, इससे पहले तरुण ने फायर कर दिया। गोली दोनों के कमर के नीचे पैर में लगी।
पिस्टल छीन कर चाकू से किया वार
अद्भुत और निक्की पटेल ने आरोपी तरुण पटेल से पिस्टल छीन लिए। इसके बाद दोनों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। दोनों ओर से अन्य युवक भी थे। वारदात देख किसी ने डायल-100 पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची रांझी पुलिस ने तीनों को मेडिकल भिजवाया। पुलिस को घटनास्थल पर कुछ कारतूस भी मिला है।
दोनों पक्षों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
रांझी टीआई विजय सिंह परस्ते के मुताबिक दोनों ही पक्षों के बयान के आधार पर हत्या के प्रयास का मामला दजज़् किया गय है। दोनों गुटों की ओर से अन्य लोग भी शामिल थे। उनकी तलाश की जा रही है। तरुण पटेल शातिर बदमाश है, उस पर पूर्व से आधा दजज़्न मामले दजज़् हैं। कुछ समय पूवज़् ही वह जेल से छूटा है।