रांझी में दबंगों ने महिला के घर का ताला तोड़कर किया कब्जा : फेंक दिया गृहस्थी का सामान, एफआईआर दर्ज

जबलपुर, यशभारत। रांझी के न्यू शोभापुर में वर्षों से चल रहे पारिवारिक विवाद के चलते दबंगों ने महिला के घर का ताला तोड़कर गृहस्थी का सारा सामान फेंक दिया और मकान पर कब्जा कर लिया। जिसके बाद पीडि़ता ने 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
रांझी थाना प्रभारी विजय परस्ते ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अलका गुप्ता 43 वर्ष पति ऋषि गुप्ता न्यू शोभापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास की निवासी है। दरमियानी रात परिवार के ही सगे संबंधी सुमित गुप्ता, अशोक गुप्ता, अमित गुप्ता , केशव गुप्ता, ऊषा गुप्ता आदि ने महिला के घर में दावा ठोकते हुए मेन गेट में लगा हुआ ताला तोड़ दिया और घर के अंदर रखा हुआ सामान अलग करते हुए अपना सामान रखकर, अपना ताला लगा दिया। जब पीडि़ता ने उसका विरोध किया तो दबंगां ने जमकर गालीगलौच कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।