जबलपुरमध्य प्रदेश

रांझी में ऑनलाइन 84 हजार की ठगी : मोपेड पसंद आने पर झांसा देकर ले ली रकम, अब नहीं उठा रहा फोन

्रएफआईआर दर्ज, अज्ञात की तलाश जारी

जबलपुर, यशभारत। रांझी में ऑनलाइन ठगी का एक अजीबो-गरीब मामला प्रकाश में आया है। जिसमें ऑनलाइन जालसाज ने मोपेड पसंद आने पर पीडि़त से बैंक अकाउंट में चार बार में 84 हजार की रकम डलवा ली। जब पीडि़त ने फोन कर मोपेड मांगी तो फोन बंद कर दिया। जिसके बाद पीडि़त ने बहुत कोशिश की लेकिन जालसाज का कोई नामुनिशान नहीं मिला। जिसके बाद पीडि़त ने थकहार कर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला कायम कर, अज्ञात की पतासाजी करने में जुटी है।

रांझी पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुरेन्द्र तिवारी पिता मूलचंद्र तिवारी 30 वर्ष, चंद्रमोहन नगर का निवासी है। पीडि़त ने बताया कि उसको एक मोपेड पसंद आई। जिसे उसने ऑनलाइन लेना चाहा। जिसके बाद उसने गूगल पर साइट सर्च की और एक मोपेड पसंद भी आ गयी।

रकम डाल दें…गाड़ी पहुंचा दी जाएगी

सुरेन्द्र को मोपेड पसंद आने पर उसने दिए कॉन्टेक्ट में संपर्क किया तो जालसाज ने अपने आप को अधिकारी बताया और कहा कि आप रकम डाल देें और मोपेड घर पहुंचा दी जाएगी। बाकी की रकम वह बाद में देगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं, जालसाज ने एक पेमेंट करवाकर पीडि़त को झांसे में फंसा लिया और फिर चौरासी हजार रुपए अकाउंट में डलवाकर, फरार हो गया।

सायबर की ले रही मदद
पुलिस की मानें तो शिकायत के बाद 420 का मामला कायम किया गया है। मामले में सायबर पुलिस की मदद भी ली जा रही है। कांन्टेक्ट नंबर के आधार पर तलाश की जा रही है। फिलहाल लोकेशन ट्रेस नहीं हुई है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel