जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रांझी मानेगांव में देर रात चाकू बाजी तीन घायल, बाइक से कट मारने की बात पर हुआ विवाद

जबलपुर यश भारत। शहर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शायद ही कोई दिन ऐसा बीतता होगा जब किसी न किसी थाने मैं चाकू बाजी की घटना सामने ना आती हो। ऐसी ही एक घटना में शनिवार की देर रात रांझी के मानेगांव झंडा चौक में बाइक से कट मारने की बात पर युवकों के बीच विवाद हो गया और गालीगलौज से शुरू हुए विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप धारण कर लिया और चार लोगों ने मिलकर चाकू बाजी की घटना को अंजाम दे डाला जिसमें तीन लोगों के घायल होने की जानकारी पुलिस के द्वारा दी गई है। पीड़ितों की रिपोर्ट पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश कर रही है। इस संबंध में रांझी थाना प्रभारी मानव द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात करीब 1:00 बजे झंडा चौक के पास रांझी के रहने वाले मोहित आयुष और देव सिंह नामक युवकों का बाइक से कट मारने की बात पर विवाद हो गया शुरुआत में तो दोनों ही पक्ष से गाली गलौज की गई लेकिन बाद में एक पक्ष के सत्येंद्र साहू और उसके तीन अन्य साथियों ने मोहित आयुष और देव सिंह पर चाकुओं से हमला बोल दिया जिसमें इन तीनों को गंभीर चोट आई हैं। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया तथा उनकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 खमरिया में प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटो में पकड़ा गया, घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त

    चाकूबाजी की एक अन्य घटना में थाना खमरिया मे शनिवार रविवार की दरमियानी रात भट्टा मोहल्ला पिपरिया मे मारपीट मे एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल को उपचार हेतु तत्काल रांझी अस्पताल भिजवाया गया जहॉ से घायल को विक्टोरिया अस्पताल रिफर कर दिया गया। घायल के चचेरे भाई सावन कोल उम्र 24 वर्ष निवासी भट्टा मोहल्ला पिपरिया ने बताया कि आज रात 00-30 बजे शादी समारोह से वापस घर लौटा तो देखा कि घर के सामने उसके बडे पिता के लडके नेमचंद को पवन यादव चाकू से मार रहा था जो चिल्लाने पर भाग गया पास जाकर देखा भाई नेमचंद के पेट में चोट लगने से खून निकल रहा था। पवन यादव ने हत्या करने की नीयत से बडे पिता के लडके नेमचंद पर चाकू से हमला कर चोट पहुंचा दी है । रिपोर्ट पर धारा 109 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा एक टीम गठित कर आरोपी की

 सरगर्मी से तलाश करते हुय आरोपी पवन यादव उम्र 21 वर्ष निवासी प्रेमनगर पिपरिया खमरिया को अभिरक्षा में लेते हुये घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button