जबलपुरमध्य प्रदेश

रपटाघाट में मनाया गया भव्य- दीपोत्सव: 11 हजार दीपों से सजाई गई राम मंदिर की आकृति

IMG 20240123 WA0005

मंडलाl अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर जिले में भव्य् आयोजन किए जा रहे हैं इसी उपलक्ष्यल में जिले में उत्सव का वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से मंडला जिला प्रशासन द्वारा शहर में मौजूद मॉ नर्मदा के पावन तट रपटाघाट में आज भव्या रूप में दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

IMG 20240123 WA0006

दीपोत्सेव कार्यक्रम में केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गकन सिंह कुलस्ते , म.प्र. शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमति सम्प तिया बाई उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सहभागिता करते हुए दीप प्रज्वलित किए। इससे पूर्व कार्यक्रम का प्रारंभ नर्मदा पूजन के साथ किया गया।

 

जिला प्रशासन द्वारा माँ नर्मदा के रपटाघाट में 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीप प्रज्ज्वलन के दौरान रपटाघाट माँ नर्मदा के अद्भुत दृश्य से अध्यात्म और आस्था का उत्सवी वातावरण आलौकित हुआ। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा जय श्री राम के जयकारे लगाए गए। दीपोत्सव के दौरान राम मंदिर, स्वास्तिक, ऊँ आदि की आकृति पर दीप प्रज्वलित किए गए। कार्यक्रम स्थल पर मनमोहक रंगोलियाँ भी बनाई गई थी।
———————–00——————

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App