मध्य प्रदेशराज्य

BREAKING : रक्षाबंधन पर्व पर मातम में बदली त्यौहार की खुशियां : सागर की बेबस नदी में पिकनिक मनाने गए 5 में से 4 युवक नदी में डूबे, 3 शव मिले, चौथे की खोज जारी

 सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ रक्षाबंधन त्यौहार के एक दिन पहले शुक्रवार को बेबस नदी में पिकनिक मनाने गए 5 युवकों में से 4 की नदी में डूबने से मौत हो गई जबकि एक युवक सुरक्षित निकल आया। कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर घटना स्थल पर एसडीएम रोहित वर्मा, टीआई भरत सिंह ठाकुर, तहसीलदार संदीप तिवारी, नायब तहसीलदार संगीता सिंह, एस डीआर एफ की टीम अधिकारीयों ने मौके पर पहुंचकर लगातार प्रयासों से रेस्क्यु कर 3 शव निकाल लिए है 1 की तलाश जारी है।

जिले के थाना सानौधा अंतर्गत ग्राम रिछावर घाट हरसिद्धि मंदिर पर रक्षाबंधन के एक दिन पहले शुक्रवार को 5 युवक पिकनिक मनाने गए थे। नदी में नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव के चलते 4 युवक पानी में बह गए जबकि एक सुरक्षित बाहर निकल आया। घटना की सूचना सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर को मिलते ही वे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर संदीप जी आर ने एसडीम रोहित वर्मा को निर्देशित कर हुए प्रशासनिक अधिकारियों व एस डीआर एफ की टीम के साथ घटनास्थल की ओर रवाना कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया लेकिन रात्रि में अंधेरा होने के कारण शवों की खोज नहीं की जा सकी। सुबह होते ही टीम ने ऑपरेशन को जारी रखते हुए तीन शवों को को खोज निकाला है।

घटनास्थल पर टीआई भरत सिंह ठाकुर द्वारा यश भारत के संभागीय ब्यूरो को दी गई जानकारी के अनुसार नदी में डूबने वालों के नाम निखिल अहिरवार पिता श्री महेंद्र अहिरवार रिछावर उम्र 22 साल, सुमित मूलचंद लडिया खुशीपुरा मोती नगर उम्र 23 साल, सनी रमेश अहिरवार उम्र 22 साल खुशीपुरा मोतीनगर, राज साहब अहिरवार खुशीपुरा मोतीनगर उम्र 22 साल, अभिषेक अहिरवार पिता सुनील अहिरवार खुशीपुरा सागर बताए गए हैं।

क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया की निगरानी में आज सुबह शुरू हुए रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रशासन ने अब तक 3 शव खोज लिए हैं चौथे की तलाश जारी है। समाचार लिखे जाने सुमित राज व निखिल के शव मिले हैं जबकि सनी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button