जबलपुरदेशमध्य प्रदेश
रक्षाबंधन के लिए जबलपुर में यातायात व्यवस्था में बदलाव

जबलपुर यश भारत : रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है ताकि लोगों को भीड़भाड़ से परेशानी न हो। यह नई व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।
सदर बाजार
पेंटी नाका से जयसवाल पेट्रोल पंप तक रास्ता वन-वे कर दिया गया है।खरीदारी करने वालों को पेंटी नाका से ही प्रवेश मिलेगा और मार्केट के सामने पार्किंग की सुविधा होगी।
जायसवाल पेट्रोल पंप से चार पहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
बड़ा फुहारा बाजार
सुपर मार्केट, गोल बाजार, घमंडी चौक और पाँडे चौक तक चार पहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है।
इन वाहनों के लिए श्रीनाथ की तलैया में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
गोरखपुर बाजार
छोटी लाइन फाटक और कटंगा तिराहा से सभी चार पहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
इन वाहनों के लिए छोटी लाइन में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
यातायात पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि जो लोग तय की गई जगहों पर पार्किंग नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी नागरिकों से अपील है कि वे नई व्यवस्था का पालन करें और यातायात पुलिस का सहयोग करें।







