जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, शिवरात्रि के दिन हुआ था विवाद

भोपाल यश भारत शाजहांनाबाद थाना क्षेत्र स्थित वाजपेयी नगर मल्टी में शनिवार देर रात दो युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चाकू के आधा दर्जन से अधिक वार लगने से युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार मल्टी वाजपेयी नगर निवासी शुभम खनगे (20) दस नंबर दानापानी स्थित सोलर पेनल में काम करता है। विगत 23 मई की रात साढ़े 8 बजे वह अपने घर के बाहर गैलरी में गाड़ी में बैठकर मोबाइल चला रहा था। तभी बादल अपने साथी अंकित करोले के साथ आया। शिवरात्रि के समय 12 नंबर स्टॉप पर शुभम का अंकित के साथ झगड़ा हुआ था।उसी झगड़े को लेकर अंकित नेकहा कि तू आजकल मल्टी का दादाबन गया है। बहुत तेज चल रहा है।बादल व अंकित गाली-गलौज करने लगे। शुभम ने विरोध किया तो अंकित ने अपने पास रखी चाकू से हमला कर दिया। हमले में कंधे, कोहनी, गदेली, दाहिने हाथ की चारों अंगुलियां व अंगूठे में चोट आने से शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच बादल भी हाथ-मुक्कों से मारपीट करता रहा। शोर सुनकर शुभम की मां सपना व मामा का लडका राहुल बीच-बचाव करने आ गए। उन्हें आता देख बादल व अंकित धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। आरोपियों ने धमकी दी कि हम लोगों के खिलाफ कोई साजिश रची तो जान से खत्म कर देंगे। हमले के दौरान आरोपियों ने शुभम का मोबाइल भी तोड़ दिया। परिजन ने गंभीर रूप से घायल शुभम को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button