जबलपुरमध्य प्रदेश

युवती से सरेराह छेड़छाड़ : शोदहे के खिलाफ मामला दर्ज

जबलपुर, यशभारत। सिविल लाइन के एंपायर टॉकीज चौराहे के पास एक युवक ने पूर्व प्रेमिका के साथ सरेराह छेड़छाड़ कर दी। लड़की ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसे जातिगत रूप से गाली गलौज कर अपमानित किया और धमकी देकर भाग गया। सिविल लाइन पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार पीडि़ता ने बात करने से मना कर दिया तो अंशुल ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो अंशुल ने उसे जातिगत रूप से गाली गलौज कर अपमानित किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी अंशुल नामदेव के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवती आरोपी अंशुल को पहले से जानती है और दोनों के बीच प्रेम संबंध भी था। लेकिन अंशुल की हरकतों के कारण उसने बातचीत करना बंद कर दिया था। इसी बात को लेकर आरोपी अंशुल गुस्से में था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button