जबलपुरमध्य प्रदेश

युवक पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला : शराब के लिए पैसे ना देना पीडि़त को पड़ गया भारी

जबलपुर, यशभारत। हनुमानताल में दारु पीने के लिए 100 रुपए ना देना एक युवक को तब भारी पड़ गया जब दबंग आरोपी ने गालीगलौच कर, युवक पर ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार पुलिस को छोटू अहिरवार 34 वर्ष निवासी सिद्धनगर नई बस्ती ने पुलिस को बताया कि वह प्लम्बर का काम करता है। जब वह अपने दोस्त अन्नू अहिरवार एवं विष्णु चौधरी के साथ अपने घर के सामने बैठकर बातचीत कर रहा था , तभी सोनेश अहिरवार आया और उससे शराब पीने के लिये 100 रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो चाकू से हमलाकर बुरी तरह घायल कर दिया। बीच बचाव करने आए दोस्तों के साथ भी आरोपी ने जमकर मारपीट कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button