
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक लड़के ने अपनी शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद खुद को आग लगा ली। इतना ही नहीं जलते हुए उसने उस लड़की को भी गले लगा लिया, ताकि लड़की की भी मौत हो जाए। 90% जल चुके लड़के की मौत हो चुकी है, जबकि 55% तक जल चुकी लड़की की हालत गंभीर है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वाला लड़का गजानन मुंडे और घायल लड़की पूजा साल्वे दोनों डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी में जूलॉजी से PhD कर रहे थे।