कटनी

युवक की हत्या से सनसनी, अज्ञात आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम, कुठला के कन्हवारा गांव में मिली जली हुई लाश

कटनी, यश भारत। कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कन्हवारा में एक युवक के साथ मारपीट करते हुए उसे आग के हवाले कर दिया गया। हत्या की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक की शिनाख्त कर ली गई है।।पुलिस ने बताया कि आज सुबह कुछ लोगों ने गांव के बाहर एक व्यक्ति का जला हुआ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कुठला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीएसपी नेहा पच्चीसीया ने बताया कि युवक की हत्या अज्ञात लोगों के द्वारा की गई है। मामले में गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। हत्या किन लोगों ने की है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button