सागर,रहली। किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब मक्का सुखाने के लिए उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि रहली में ही जल्द मक्का सुखाने का अत्याधुनिक प्लांट लगाया जाएगा। यह पहल शुगर एवं पावर इंड्रस्टी & एथेनॉल प्लांट बचई प्रोजेक्ट के अंतर्गत की जा रही है
कंपनी के डायरेक्टर शाहिल रजा ख़ान ने विश्राम गृह रहली में आयोजित बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्लांट के शुरू हो जाने से किसानों को अब मक्का सुखाने के लिए अन्य स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।प्लांट में आधुनिक मशीनों और तकनीक का उपयोग किया जाएगा।मक्का का गुणवत्तापूर्ण भंडारण और सुरक्षित सुखाई संभव होगी।किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिल सकेगा।
क्षेत्रीय विकास की दिशा में बड़ा कदम
उन्होंने बताया कि यह परियोजना केवल किसानों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ा कदम साबित होगी।प्लांट के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर काम मिलेगा।इससे क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। मक्का से सम्बंधित उद्योग रहली में लगाने की सम्भावना अधिक हैं भविष्य में उधोग स्थापित होंगेl
क्षेत्र का कृषि एवं औद्योगिक विकास दोनों ही गति पकड़ेंगे
ग्रामीण क्षेत्रों के किसान और स्थानीय लोग इस परियोजना को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि यह कदम न केवल कृषि को लाभ पहुंचाएगा बल्कि रहली को औद्योगिक विकास की दिशा में भी आगे बढ़ाएगा। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से रहली और आसपास के गांवों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र का कृषि एवं औद्योगिक विकास दोनों ही गति पकड़ेंगे।।इस अवसर पर गन्ना प्रबन्धक ओम प्रकाश त्रिपाठी डिप्टी जनरल मैनेजर महेश गुरु,किसान भरत सेमरा, समीर हजारी, निशांत हजारी, विवेक नायक, रिंकू तिवारी देवेंद्र सिंह कटारे सेमरा, प्रवीण सिरोठिया, दीपक ठाकुर, मनोज जैन भूरे सहित रहली किसान प्रोड्यूसर कंपनी के शेयर होल्डर किसान मौजूद रहे।।
Back to top button