मध्य प्रदेशराज्य

यश भारत विशेष : विद्यालय में शिक्षक की मेहनत रंग लाई, छात्रों के लिए बनाई लाईब्रेरी , लगभग तीन सौ पुस्तकों की हैं उपलब्धता 

Table of Contents

डिंडोरी lजिले के विकास खंड बजाग के संकुल केंद्र चांडा के माध्यमिक शाला शीतलपानी में शिक्षकों और बच्चों की जागरूकता के चलते विद्यालय के एक कक्षा को लाईब्रेरी के रूप में बदल दिया गया है। विद्यालय के शिक्षक और बच्चों के प्रयास से यहां लगभग 300 पुस्तकों की उपलब्धता है, जिसमें महापुरुष, स्वतंत्रता सेनानी, चित्रकला, चुटकुले, जनरल नालेज, लेखक और कहानीकार की पुस्तकें उपलब्ध है। इसके अलावा विद्यालय में नक्शे के माध्यम से पढाई और भुगोल का ज्ञान कराया जा रहा है वहीं दूसरी ओर औषधीय जड़ी बूटी और ग्रामीण क्षेत्रों में जीवनशैली को चित्रकला के माध्यम से बनाकर म्यूजियम भी बनाया है।

 नेटवर्क और सुविधा विहीन क्षेत्र की यह पाठशाला के शिक्षक मोती लखीरा की लगन और मेहनत अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button