मध्य प्रदेशराज्य

यश भारत विशेष : दुर्लभ बिल्ब पत्र- यहां मिलते है तीन से लेकर 21 पत्तियों वाले बेल पत्र… होता है साक्षात महादेव का वास

मंडला lजिला औषधी पेड़, पौधों और प्राकृतिक सौंदर्यता के लिए विख्यात है। यहां के प्राकृति के अद्भूत नजारे को निहारने लोग दूर-दूर से आते है। माहिष्मती नगरी के नाम से प्रसिद्ध मंडला जिला अपनी गोद में अनेकों रहस्य छुपाए हुए है। जिसमें एक बेल पत्र का वृक्ष भी शामिल है। यह बेल पत्र दुर्लभ बेल पत्र के रूप में माना जाता है, जो मंडला जिला मुख्यालय से करीब 07 किमी दूर ग्राम हिरदेनगर के एक मालगुजार मिश्रा परिवार की भूमि में बनी शिव वाटिका में लगा हुआ है। जहां अनेकों रहस्य छुपे हुए है। यह दुर्लभ बेल पत्र औषधीय के साथ शापित भी है। इस बेल के पेड़ में 03 से लेकर 21 पत्तें होते है। बताया गया कि ग्राम हिरदेनगर की शिव वाटिका में करीब 150 वर्ष पुराना एक ऐसा ही पेड़ है। जिस समय अखिलेश मिश्रा के पूर्वजों ने इस बेल पत्र के पेड़ को लगाया था, करीब उसी समय इसी के नजदीक एक शिव मंदिर की भी स्थापना की गई थी। जहां भोलेनाथ विराजमान है। जिसकी पूजा अर्चना पूरे विधि विधान से आज भी की जाती है। इस शिव वाटिका की ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है। इस पेड़ के दर्शन करने और इसकी पत्तियों की चाह में शिव भक्त दूर-दूर से यहां आते हैं। वहीं इस पेड़ की सेवा करने वाला परिवार लोगों को इसका महत्व बताने के साथ इसका औषधीय गुण भी बताते है। बताया गया कि ग्राम हिरदेनगर में वर्षो पूर्व मालगुजारी चला करती थी, उसी समय इस ग्राम के मालगुजार अखिलेश मिश्रा के पूर्वज शिव भक्त थे। इन्होंने सन् 1862 के करीब नेपाल से यह दुर्लभ बेल पत्र का पेड़ लाकर अपनी भूमि में लगाए। जिसकी देखभाल अखिलेश मिश्रा के पूर्वजों ने बच्चें की तरह की और वह दुर्लभ बेल पत्र का पेड़ संभल कर वृक्ष का रूप ले लिया। प्राय: बेल पत्र तीन पत्तियों के मिलते है, लेकिन आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में नेपाल से लाकर लगाए गए इस बेल पत्र के वृक्ष में तीन नहीं, पांच नहीं, नौ नहीं इक्कीस पत्तियां होती है। मालगुजार के वंशज अखिलेश मिश्रा ने बताया कि इस बेल के पेड़ में ना फल होते है, ना ही फूल होते है।

 

अखिलेश मिश्रा ने बताया कि हमारी शिव वाटिका में लगे बेल के पेड़ में ना फल होता है, ना ही फूल होता है। यहां के लोग इस बेल पत्र के महत्व को नहीं समझते है, यह सावन माह में होता है। यदि इस तीन दल से अधिक दल वाले बेल पत्र को भगवान शिव को अर्पित करना है तो पहले इस बेल पत्र को तोडऩे के लिए इसका आव्हान किया जाता है। जिसके बाद एक नरियल बेल पत्र के पेड़ में चढ़ाया जाता है। इसके बाद आपको जितनी पत्ती तोडऩा है, उतनी पत्तियों की मांग इस पेड़ से की जाती है। इस दुर्लभ बेल पत्र के पेड़ में 03 से लेकर 33 पत्तियां तक होती है। लेकिन लोगों में जागरूकता की कमी के चलते इसका सरक्षण होता जा रहा है। लोग इसके महत्व को नहीं समझते है, कभी भी किसी भी समय कितनी भी पत्तियां तोड़कर ले जाते है। जिसके कारण इस दुर्लभ बेल पत्र के पेड़ में पत्तियां कम होते जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button