जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

यश भारत ब्रेकिंग । जगदम्बा मंदिर से दिनदहाड़े चोरी – माता के चांदी के आभूषण ले उड़े चोर

जबलपुर यशभारत। भिटौनी मे क्षेत्र के प्रसिद्ध जगदम्बा मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। शाम करीब साढ़े छह बजे जब मंदिर के पुजारी नंदू शर्मा पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो माता के श्रृंगार में चढ़े कई चांदी के आभूषण गायब थे।

क्या-क्या गायब हुआ

बड़ा चांदी का छत्र

चांदी का मुकुट

चांदी का लॉकेट

कुल अनुमानित कीमत – करीब 60,000 रुपये

भक्तों में रोष, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

मंदिर से जेवर चोरी की खबर फैलते ही आसपास के श्रद्धालु और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है और सभी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है।

कैसे हुई वारदात

चोर दिन के समय ही मंदिर का ताला तोड़कर आसानी से अंदर घुसे और माता के श्रृंगार के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए। खास बात यह है कि आसपास जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद आरोपी बेखौफ होकर चोरी कर गए।

जांच जारी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।

लोगों का कहना

स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि यह घटना बेहद चौंकाने वाली है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जाए और मंदिर परिसर की सुरक्षा को और मजबूत किया जाए।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button