कटनीमध्य प्रदेश

यश भारत के विज्ञापन प्रभारी की मातुश्री श्रीमती मीरा देवी का निधन

  1. कटनी, यशभारत। निवार क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक रेलवे से सेवानिवृत्त स्वर्गीय देवीसिंह ठाकुर की धर्मपत्नी, प्रदीप ठाकुर, राजेश ठाकुर, रजनी ठाकुर एव यश भारत कटनी के विज्ञापन प्रभारी कृष्ण कुमार ठाकुर की मातुश्री श्रीमती मीरा देवी ठाकुर का आज दोपहर जबलपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 85 वर्ष की थीं और पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर से निवार क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में शुभचिंतकों एवं स्नेहीजनों ने निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार को सुबह 11 बजे निज निवास से मुक्ति धाम के लिए प्रस्थान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button