गोटेगांव | बीते दिवस श्रीमती संगीता राकेश शर्मा भाजपा जिला मंत्री के निवास पर लोकप्रिय सांसद पहुंचेl अपने अल्प प्रभास पर आए मंदसौर के सांसद सुधीर गुप्ता एवं उनके साथ कई राज्यों में विधानसभा प्रभारी के रूप में चुनाव कराने वाले प्रचारक सुरेंद्र शर्मा द्वारा यश भारत अखबार का अवलोकन करते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की l उन्होंने कहा कि जबलपुर संस्कारधानी का यह सांध्य अखबार सबसे बड़ा ब्रांड बन चुका है जो की अब राजधानी मुंबई भोपाल से लेकर दुबई में भी पहुंच रहा है l हम यश भारत के संस्थापक आशीष शुक्ला जी एवं पूरे यश भारत परिवार की टीम को अखबार को इस बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए साधुवाद देते हैं l इसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम ग्राउंड पहुंचकर कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, इंजीनियर सरदार सिंह पटेल एवं पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल के निवास पहुंचे जहां उन्होंने स्वर्गीय माता श्री यशोदाबाई पटेल जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कीl इस अवसर पर उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थेl
Back to top button