यशभारत ब्रेकिंग… बरेला महगवां में डबल मर्डर: मां-बेटी को किनाल में दफनाया

जबलपुर, यशभारत। बरेला क्षेत्र में आज उस समय सनसनी फैल गयी, लोग हैरान हो गए जब यह पता चला कि मां-बेटी की हत्या कर उनके शव को महगवां नहर किनारे दफन कर दिया है। यह खबर आग की तरह क्षेत्र में फैलने से लोग आवाक ् हो गए। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत एक सप्ताह से मां बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट बरेला थाने में दर्ज थी। जिनकी तलाश में बरेला पुलिस लगी हुई थी। दोनों की तलाश करने पुलिस हर स्तर से प्रयासरत थी और हर एंगल पर मामले की खोजबीन कर रही थी। पुलिस ने परिवारजनों और आसपास-रिश्तेदारों से पूछताछ की। जिसके बाद पुलिस को कुछ संदेहियों पर शक हुआ। जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर सख्ती से मामले की पूछताछ शुरु हुई। आज पुलिस को पता चला कि महगवां कैनाल के पास शव गढ़े हुए है। जिसके बाद पुलिस ने आज सुबह पहुंचकर खोदकर निकाला।
एक हफ्ते से थीं गायब
जानकारी अनुसार गायब हुई मां बबली झारिया उम्र 40 साल व बेटी निशा झारिया उम्र 20 साल अचानक गायब हो गई थीं। जिनके शव आज निकाले गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।