जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

यशभारत बिग ब्रेकिंग –घंटों विलम्ब से चल रही महानगरी एक्सप्रेस, बनारस स्टेशन से 13 घंटे विलम्ब से हुई रवाना

मुंबई में भारी बारिश ने रोकी गाड़ियों की रफ्तार

जबलपुर यशभारत। मुंबई और आसपास के इलाकों भारी बारिश होने के कारण अनेक गाड़ियां काफी विलम्ब से चल रहीं हैं। बारिश के कारण जहां अनेक गाड़ियां का संचालन प्रभावित हुआ है वहीं बनारस से चलकर जबलपुर होकर मुम्बई जाने वाली महानगरी एक्सप्रेस 22178 बनारस से स्टेशन से ही अपने निर्धारित समय से 13 घंटे लेट यानी सुबह 10 बजे रवाना होने वाली यह गाड़ी रात 11 बजे मुम्बई के लिए रवाना हुई है।जो जबलपुर स्टेशन सुबह पहुंचने की उम्मीद है। जबलपुर में इस गाड़ी का आने का निर्धारित समय रात 6.45 है। स्टेशन अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक अपने निर्धारित समय से काफी विलम्ब से चल रही है। उक्त गाड़ी के लेट होने के कारण गंतव्य जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Table of Contents

यह है लेट होने के कारण

गाड़ियों के विलंब से चलने का कारण मुम्बई एवं आसपास के इलाकों में भारी बारिश के कारण रेलवे लाइन में पानी आ गया वहीं सिग्नल पर भी इसका असर होने की खबर मिल रही है।

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई और नाशिक के बीच साथ ही मुंबई शहर में कई जगहों पर लगातार मूसलधार बारिश हुई।रेलवे ट्रैक पानी से डूब गए। रेलवे ट्रैक से पानी निकलने में समय लगा जिससे ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। वहीं मुम्बई में लोकल ट्रेनों का यातायात भी प्रभावित हुआ है।

आधे फिट पानी में नहीं निकलती हैं गाडियां 

 यदि इस संबंध में रेलवे अधिकारियों की मानें तो जब ट्रैक पर 6 इंच से ज़्यादा पानी होता है तो रेलवे ट्रेनें बिलकुल नहीं चलाता ताकि इंजन और ब्रेकिंग सिस्टम को नुकसान न पहुँचे। वहीं मुम्बई व आसपास के इलाकों में भारी बारिश से कुछ जगहों पर ट्रैक डूबने से ओवरहेड वायर और सिग्नलिंग सिस्टम भी प्रभावित हुए। जिसके कारण रेल संचालन की गति बहुत धीमी रखी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button