देश

यशभारत कार्यालय में विराजे गौरीनंदन, 19 वर्षों से चल रहा स्थापना का सिलसिला

Screenshot 20250828 120903 Photos2 3

Screenshot 20250828 120853 Photos2 2Screenshot 20250828 120911 Photos2 3

कटनी, यशभारत। प्रदेश के तेजी से बढ़ते अखबार यशभारत के कटनी कार्यालय में अपार श्रद्धाभाव के साथ भगवान गणपति की आराधना की जा रही है। द्वारका सिटी रोड स्थित कार्यालय में पंडित रामभूषण तिवारी काजू महाराज ने विधि विधान के साथ स्थापना की पूजा संपन्न कराई। गौरतलब है कि यशभारत कार्यालय में पिछले 19 वर्षों से भगवान गणपति की स्थापना की जा रही है। दस दिन तक पूरा स्टाफ गौरीनंदन की स्तुति में लीन रहता है। नित्य प्रति आरती में स्टाफ के साथ अन्य गणमान्य लोग भी शामिल होते है। स्थापना के मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सोनी ऋतुराज, विद्युत मंडल के सेवानिवृत्त अधिकारी अलीम खान, यशभारत परिवार के सदस्य आशीष सोनी, आशीष रैकवार, कृष्णकुमार ठाकुर, आलोक त्रिपाठी, संजय खरे, विनोद दुबे, शिल्पी सोनी, ममता रैकवार, अंश तोमर, नरेश भाई, अजय महतो आदि की मौजूदगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button