मध्य प्रदेशराज्य

मौसम अलर्ट : यहां सुबह छाया घना कोहरा, हेड लाइट जलाकर निकले वाहन

 

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले में वर्षा के बाद मौसम साफ होने से शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। सुबह सात बजे तक कोहरे के कारण 10 मीटर दूर भी स्पष्ट नजर नहीं आ रहा था। अधिकांश वाहनों को हेड लाइट चालू करना पड़ा। धीरे-धीरे सूरज चढ़ने के साथ सुबह 8:30 बजे के बाद कोहरा छटने पर स्थिति सामान्य हुई।

 

मौसम में हुए बदलाव के बाद लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। इससे स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। अस्पताल में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिसको लेकर डॉक्टर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

 

 

आज सुबह से तेज कोहरे का असर शहर के अलावा आसपास क्षेत्रों में भी देखने को मिला। सिवनी से छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, नागपुर,बालाघाट वाहन से जाने वाले लोगो को सुबह के समय सड़कों पर घना कोहरा छाया था, जिससे विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम हो गई थी। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण पैदल चलने वाले लोगो को भी परेशानी का सामना करना पड़ा क्योकि सामने से आने वाले वाहन भी जब ज्यादा नजदीक आ रहे थे तब दिखाई दे रहे थे।

 

कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। सड़क पर वाहन साफ नहीं दिखाई दे रहे थे। सुबह 4 बजे से 8 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे से निजात पाने के लिए लोग घर से कम निकले

 

मौसम विभाग ने कई जगह हल्की वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। चिकित्सकों ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button