देश

मोटरसाइकिलों की सीधी भिड़ंत : 2 गंभीर घायल,नागनदेवरी के पास हुआ हादसा

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के नागनदेवरी ग्राम के पास रात्रि के समय एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार दरगड़ा तरफ से धूमा आ रहा था और दूसरा बाइक चालक धूमा तरफ से दरगड़ा तरफ जा रहा था। जब वह नगन देवरीघटना ग्राम के समीप पहुंचे तो दोनों बाइको की आपस मे भिंडन्त हो गई, इस हादसे में दोनों गम्भीर घायल हो गए घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने पुलिस और एम्बुलेंस वाहन में दी, जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल धूमा उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति को देखते हुए लखनादौन सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान डॉ. रोहित रजक, एम्बुलेंस चालक सूर्यकांत तिवारी और 112 के स्टाफ ने दोनों घायलों को सुरक्षित लखनादौन सिविल अस्पताल पहुंचाया।
फिलहाल दोनों घायलों का इलाज जारी है, और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। दोनों घायलो के संबंध में जानकारी नही मिल पाई है जिनके बारे में पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है। कि दोनों घायल कौन है और कहां के रहने वाले हैं। लखनादौन थाना प्रभारी कीरत सिंह धुर्वे ने बताया की सूचना मिली थी कि सड़क हादसे में 2 बाइक चालक घायल हुए हैं। जिन्हें लखनादौन अस्पताल लाया गया है, फिलहाल जांच की जा रही है और दोनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

जिस स्थान पर यह हादसा हुआ वहां लोगो का आना जाना अधिक होता है घटना के समय लोग मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था,पुलिस लगातार वाहन चालको से अपील कर रही है कि सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं बाबजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे और हादसे का शिकार हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button