जबलपुरमध्य प्रदेश

मैहर दर्शन करने जा रहे कार सवार पनागर में हुए दुर्घटना का शिकार : तेज रफ्तार कार चालक ने मारी टक्कर, 3 घायल

आरोपी कार चालक मौके से फरार, एफआईआर दर्ज

जबलपुर, यशभारत। मैहर माता के दर्शन करने जा रहे कार सवारों को दरमियानी रात 3.30 बजे पनागर के एनएच 30 में एक तेज रफ्तार कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में 3 युवक बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार आनंद यादव उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम आमाखोह खमरिया ने पुलिस को बताया कि अपनी कार क्रमांक एमपी 20 सीएल 7441 से मैहर माता के दर्शन करने जा रहा था। गाड़ी वह ड्राइव कर रहा था। उसके साथ मनीष यादव, सुरेन्द्र यादव एवं उत्तम यादव बैठे थे । जैसे ही उनकी कार पनागर एचपी पेट्रोल पम्प के सामने एनएच 30 पर रात लगभग 3.30 बजे पहुंची, तभी रांग साईड से आ रही बुलेरो क्रमांक एमपी 20 सीएल 2665 के चालक ने तेज रफ्तार से चलाते हुए उसकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार सभी बुरी तरह घायल हो गए। वहीं, घटना के दौरान बुलेरो का चालक भाग गया। घटना के बाद सुरेन्द्र यादव, उत्तम यादव, मनीष यादव को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel