जबलपुरमध्य प्रदेश
मैनेजर को काम से निकाला तो दे रहा जान से मारने की धमकी : पीडि़त कर्मी ने दर्ज करवाई एफआईआर

जबलपुर, यशभारत। माढ़ोताल थाना अंतर्गत एक हॉस्पिटल में कार्यरत मैनेजर को काम से निकाल दिया गया। जिसके बाद उक्त मैनेजर एक कर्मचारी को अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि आशीष पांडे उम्र 48 वर्ष ने बताया कि वह स्टार सिटी थाना माढ़ोताल का निवासी है। विगत दिनों प्रशांत गुप्ता को हॉस्पिटल से निकाल दिया गया। प्रशांत का शक है कि उसे नौकरी से मैने निकलवाया है। जिसके बाद अब वह उसकी जान का दुश्मन बन गया है और फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।