मेहता तालाब के समीप अनियंत्रित होकर फिसली बाइक : 3 लोग घायल, घंसौर पुलिस जांच में जुटि

सिवनी यश भारतl जिले के आदिवासी बाहुल्य विकास खंड घंसौर के अंतर्गत आने वाले मेहता ग्राम के समीप तालाब के पास आज सुबह 11 बजे एक सड़क हादसा हो गया। जहां अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से 3 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक बाइक में सवार होकर एक महिला और 2 पुरुष कहीं जा रहे थे।
जब वह मेहता ग्राम के समीप तालाब के पास पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस हादसे में शिवराम ककोडिया पिता नन्हे लाल ककोडिया उम्र 20 वर्ष निवासी रहलोंन, शवी लाल ककोडिया पिता बल किशन ककोडिया उम्र 26 वर्ष निवासी रहलोंन, रूपवती पति अमन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने घंसौर पुलिस और 108 वाहन में दी। जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
जहां डॉक्टर ने महिला की स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। और पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ।
पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, बाइक चलाते समय हेलमेट लगाए। बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं।