जबलपुरमध्य प्रदेश

मृत व्यक्ति के नाम पर बनवा लिया था फर्जी अनुबंध पत्र, जालसाज पर एफआईआर

प्लाट हड़पने वाले ने फर्जी अनुबंध पत्र के द्वारा मृतक की पत्नी पर प्लाट बेचने का दबाव बनाया। जांच में पत्र फर्जी पाया गया।

जबलपुर, महिला शिक्षक से प्लाट हड़पने की साजिश जालसाज को महंगी पड़ी। महिला की शिकायत पर पाटन पुलिस ने जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। शासकीय स्कूल महुआखेड़ा में अध्यापन कार्य करने वाली सुनीता चौबे 61 वर्ष के पति दुर्गेश चौबे ने कुछ साल पहले पाटन में दो प्लाट खरीदे थे। प्लाटों की रजिस्ट्री के कुछ समय बाद दुर्गेश की असमय मौत हो गई। उनकी मौत के बाद जालसाज नरेंद्र सिंह ठाकुर ने सुनीता चौबे को फर्जी अनुबंध पत्र बताया। अनुबंध के मुताबिक पति ने मौत से पहले 20 लाख में दोनों प्लाट बेचने का अनुबंध किया था। वह कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देने लगा। जिसके बाद सुनीता ने पाटन थाने में शिकायत की। जांच में अनुबंध पत्र फर्जी पाया गया। धारा 420 के तहत एफआइआर दर्ज कर आरोपित नरेंद्र सिंह ठाकुर की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel