कटनीमध्य प्रदेश

मुहर्रम पर्व की समुचित व्यवस्थाओं हेतु महापौर प्रीति संजीव सूरी पहुंची कर्बला

व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

कटनी। आगामी 17 जुलाई 2024 को मुहर्रम पर्व मनाया जायेगा। मोहर्रम पर्व पर समुचित व्यवस्था करने को लेकर महापौर प्रीति संजीव सूरी ने आज 12 जुलाई को मदन मोहन चौबे वार्ड स्थित करबला शरीफ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने करबला शरीफ में नगर निगम द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाएं समय पर कराये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।
मोहर्रम पर कर्बला शरीफ में आने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए कर्बला स्थल में साफ सफाई ,पेयजल लाइटिंग,जुलूस मार्ग में गढ्ढे इत्यादि की मरम्मत सहित अन्य व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए गये है ।इस दौरान निगम अध्यक्ष मनीष पाठक,पार्षद सरला मिश्रा,बल्ली सोनी,अजरा शाहीन,उपयंत्री संजय मिश्रा,तेजभान सिंह,मोना करेरा सहित स्थानीय जनों की उपस्थिति रही।Screenshot 20240712 205102 WhatsApp Screenshot 20240712 205051 WhatsApp

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button