इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन में : CM बोले- महाकाल मार्ग को अब संत सत्यमित्रानंद जी के नाम से जाना जाएगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उज्जैन में हैं। वे सुबह 11 बजे यहां पहुंचे। CM नृसिंह घाट के पास समन्वय परिवार के आश्रम में शामिल हुए। यहां स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की मूर्ति का अनावरण किया। CM महाकाल कॉरिडोर देखने पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री शहर में 3 घंटे से ज्यादा समय तक रहेंगे।

नृसिंह घाट रोड पर शंकराचार्य मठ के पास निलयम में भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज की मूर्ति लगाई गई है। मूर्ति का अनावरण करते हुए CM ने कहा- श्रीस्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज जी के आशीर्वाद से हमारा देश, हमारी संस्कृति आगे बढ़ रही है। उनका आशीर्वाद सर्वदा हम सब पर बना रहे, यही प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि हरसिद्धि मंदिर से महाकाल मार्ग को अब संत सत्यमित्रानंद जी के नाम से जाना जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel