इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री ने बुलाई कानून व्यवस्था पर बैठक, खरगोन-बड़वानी की घटनाओं पर चर्चा दिग्विजय पर एक्शन लेने की तैयारी में सरकार

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सुबह बड़ी बैठक बुलाई। इसमें खरगोन और बड़वानी के सेंधवा सहित मालवा-निमाड़ में हुई घटनाओं पर चर्चा हो रही हुई है। बैठक में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित सीएस, डीजीपी, एसीएस होम, एडीजी इंटेलीजेंस, पीएस मुख्यमंत्री, ओएसडी योगेश चौधरी सहित संबंधित अधिकारी शामिल हैं।
इसी बीच अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अब बिहार के फोटो को खरगोन का बता ट्वीट कर फंस गए है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके ट्वीट को दंगे की साजिश बताया है। खरगोन की घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ट्वीट और बाद में उसे डिलीट करने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया। गृहमंत्री ने कहा- दिग्विजय सिंह ने आज ट्वीट किया और भ्रम फैलाया। सवाल उसे डिलीट करने का नहीं है। सवाल यह है कि वह इस तरह के भ्रम फैलाते रहते हैं। मध्यप्रदेश को बदनाम करने की बात हो या सांप्रदायिक तनाव फैलाने की बात हो, दिग्विजयसिंह जी ऐसा करते रहे हैं। पहले पाकिस्तान के ब्रिज को भोपाल से जोड़ दिया था। अब यह बाहर की मस्जिद, जिसमें झंडा फहराया जा रहा है, उसे मध्यप्रदेश से जोड़कर दिखाया। इस मामले में विषय विशेषज्ञों से राय ली जा रही है। वैधानिक कार्रवाई दिग्विजय सिंह पर हो सकती है, इस दिशा में आगे बढ़ रहा हूं।

खरगोन में रात में फिर पथराव की घटना, दो बसों में लगाई आग
इसी बीच खरगोन शहर में सोमवार दिनभर शांति रहने के बाद रात करीब 11 बजे रहीमपुरा में फिर पथराव की घटना हुई। वहीं खंडवा रोडवेज बसों पर उपद्रवियों ने खड़ी हुई दो बसों में आग लगा दी। सोमवार पूरा दिन कार्रवाई की गूंज रही। सोमवार दोपहर तक 84 दंगाइयों को गिरफ्तार किया गया। वहीं दंगाइयों द्वारा अतिक्रमण कर बनाए गए मकान-दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया। सीएम व गृहमंत्री के निर्देशों के बाद एक्शन में आया प्रशासन व पुलिस बल सोमवार को सख्त नजर आया। वहीं बड़ी संख्या में बल मौजूद होने से प्रभाव भी दिखाई दिया। सोमवार दिन में कहीं से कोई अप्रिय घटना की जानकारी सामने नहीं आई।

पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
मध्य प्रदेश में खरगोन और बड़वानी में रामनवमी के जुलूस पर पथराव की घटना के बाद प्रदेश में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। इस संबंध में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा पुलिस महानिरीक्षक की तरफ से सभी जिलों को आदेश जारी किए गए है।कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा मध्य प्रदेश पुलिस महानिरीक्षक की तरफ से भोपाल-इंदौर पुलिस आयुक्त, सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक, समस्त सेनानी विसबल और सभी रेल पुलिस अधीक्षक को सोमवार को आदेश जारी किए गए। आदेश में आगामी आने वाले त्यौहारों डॉ. अंबेडकर जयंती, बैसाखी, महावीर जयंती, गुड फ्राई डे, हनुमान जयंती, ईस्टर संडे, जमातुलबिदा, परशुराम जयंती/ अक्षय तृतीया/ ईद उल फितर में सांप्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था को देखते हुए पुलिस कर्मियों को अनावश्यक अवकाश न देने के लिए कहा गया है। साथ ही इस अवधि में सभी अधिकारी और कर्मचारियों को मुख्यालय नहीं छोडऩे को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel