जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री की मंशा प्रत्येक सामान्यजनों तक योजना का लाभ पहुॅंचाना – विधायक अशोक ईवरदास रोहाणी

जबलपुर। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत गत दिवस जिला प्रशासन के महिला बाल विकास विभाग एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में संभाग क्रमांक 11 और केन्ट विधानसभा क्षेत्र के रानी अवंती बाई वार्ड में विशाल जन सेवा शिविर का आयोजन केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी के मुख्य आतिथ्य एवं नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। विशाल शिविर के दौरान क्षेत्र के 1300 हितग्राहियों को लाभ मिला। विधायक श्री रोहाणी एवं अध्यक्ष रिंकू विज ने मंच से हितग्राहियों को लाभांवित किया। इस अवसर पर केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, नगर निगम के अध्यक्ष रिंकू विज, के द्वारा भारत सरकार एवं राज्य शासन के द्वारा जनकल्याणकारी संचालित पी.एम. स्वनिधि, सामाजिक न्याय एवं निःशक्त जनकल्याण, आयुषमान भारत निरामय, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, मध्यप्रदेश भवन संनिर्माण एवं कर्मकार मण्डल, चिकित्सक की सलाह पर कृत्रिम अंक वितरण, विभिन्न प्रकाश की पेंशन, नामांतरण, संबल, स्वामित्व योजना, धार्नाधिकार पट्टा, आर्थिक सहायता राशि, बी.पी.एल. कार्ड, आदि वितरण किये गए।
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के विशाल जनसमूह शिविर को संबोधित करते हुए केन्ट विधान सभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस अभियान का एक मात्र उद्देश्य है सभी जरूरतमंदों को मुख्यधारा से जोड़कर उनका उत्थान करना। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की प्रशंसा एवं सराहना करते हुए कहा कि देश में ऐसे प्रधानमंत्री हों और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हो तो किसी को कोई चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि नागरिकों की चिंता हमारे देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री लगातार कर रहे हैं और हम सभी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पूरे देश प्रदेश, जिलों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कराने तथा उन्हें लाभांवित कराने का कार्य लगातार जारी है। इस अवसर पर संभाग क्रमांक 11 के संभागीय अधिकारी विजय वर्मा, पदाधिकारी सोनू बचवानी, श्रीमती विभा उपाध्याय, अमर सिंह महोबिया, संतोष बैरागी, आशीष झारिया, धीरज दीक्षित, मथुरा रजक, श्रवण यादव, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel