मुख्यमंत्री का सिवनी दौरा स्थगित, स्वामित्व योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम मे शामिल होने आ रहे थे सिवनी : पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के कारण स्थगित हुआ कार्यक्रम,1 जनवरी तक राष्ट्रीय शोक

सिवनी l मुख्यालय के पालीटेक्निक मैदान में स्वामित्व योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आ रहे थे। जिनका आगमन स्थगित हो गया है। क्योकि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद 1 जनवरी तक राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। हालांकि स्वामित्व योजना कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूर्ण हो गई थी। और पॉलिटेक्निक मैदान में पंडाल भी लगा लिया गया था। सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन ने सुबह जानकारी देते हुए बताता की पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 1 जनवरी तक राष्ट्रीय शोक के आदेश जारी किए गए हैं। इसीलिए आज जिले में प्रस्तावित स्वामित्व योजना का हितलाभ वितरण कार्यक्रम स्थगित हो गया है।
जिले के 124740 को मिलना था लाभ:-
जिले के 948 गांव के 124740 नागरिकों को स्वामित्व योजना से लाभांवित करने आज मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सिवनी आने वाले थे। इस दौरान वह 139 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करते। साथ ही हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख दिया जाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम वर्चुअल रूप से शामिल होकर स्वामित्व योजना के लाभांवित हितग्राहियों को भू-स्वामी अधिकार अभिलेख का वितरित करते।
948 गांव के ग्रामीणों को मिलना था लाभ:-
स्वामित्व योजनांतर्गत अधिकार अभिलेख वितरण से जिले के 496 ग्राम पंचायतों के 948 गांव के 124740 नागरिक लाभांवित होते। इसमें सबसे अधिक लाभांवित हितग्राही सिवनी तहसील के है। सिवनी के 212 गांव के 31005, लखनादौन के 221 गांव के 22795, बरघाट के 83 गांव के 17550, केवलारी के 95 गांवे के 14370, कुरई के 91 गांव के 12660, घंसौर के 127 गांव के 10951, छपारा के 41 गांव के 11106 तथा धनौरा के 39 गांव के 4303 लाभांवितों को भू-स्वामी अधिकार अभिलेख का वितरण किया जाना था। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव 95.616 करोड़ रूपये के 29 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 43.92 करोड़ रूपये के 15 विकास कार्यों के लोकार्पण करते।