जबलपुरमध्य प्रदेश

मुंबई से बेरंग लौटी जबलपुर पुलिस : गुमइंसान की लोकेशन ट्रेस होने पर महानगरी पहुंचा था पुलिस दल

जबलपुर, यशभारत। रांझी थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती से एक 22 वर्षीय युवक अचानक घर से गायब हो गया था। परिजनों कि शिकायत पर पुलिस ने गुमइंशान कायम कर जांच पड़ातल शुरु की तो प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक महानगरी में है। जिसके बाद पुलिस पार्टी तत्काल रवाना हुई, लेकिन युवक नहीं मिला। जिसके बाद जबलपुर पुलिस को बेरंग ही लौटना पड़ा।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पुरानी बस्ती निवासी 23 वर्षीय सत्यम विश्वकर्मा करीब तीन दिन पहले घर में बिना बताए अचानक गायब हो गया। परिजनों को शक है कि युवक का किसी ने किडनैप किया है। जिसके बाद अलर्ट पुलिस लगातार युवक की मोबाइल लोकेशन तलाशती रही। अचानक पुलिस को खबर मिली कि युवक मुंबई में है। जिसके बाद पुलिस ने चिन्हित ठिकानों पर मुंबई में दबिश दी। लेकिन युवक नहीं मिला। पुलिस लगातार युवक की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel