मुंबई के आरोपी जबलपुर में आरेस्ट : पांच लाख की चोरी कर हुए थे फरार
महानगरी से पुलिस पहुंच रही संस्कारधानी, कस्टडी से हुए थे फरार

जबलपुर, यशभारत। मुंबई के दो शातिर आरोपियों को जबलपुर की घमापुर पुलिस ने आरेस्ट किया है। दोनों पकड़े गए आरोपियों ने मुंबई में करीब पांच लाख रुपयों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद आरोपी बिहार भाग गए थे। लेकिन वहां पहुंची मुंबई पुलिस की कस्टडी से आरोपी भाग गए और ट्रेन में बैठकर जबलपुर आ गए। जहां घमापुर पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।
थाना प्रभारी जीआर रघुवंशी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस गश्त के दौरान, वाहन चौङ्क्षकग में आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। जिसके बाद घेराबंदी कर शीतलामाई में आरोपियों को दबोच लिया गया है। आरोपी धीरज कुमार और वंश मणी राय समस्तीपुर बिहार के निवासी हैं।
अकोला में की थी चोरी की वारदात
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने मिलकर मुंंबई के अकोला में मिलकर करीब पांच लाख रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और फिर वापस समस्तीपुर भाग गए थे।
पुलिस कस्टडी से हुए थे फरार
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी इतने शातिर है कि मुंबई पुलिस को चकमा देकर कस्टडी से फरार हो गए थे और ट्रेन से बैठकर जबलपुर आए थे। जो शीतलमाई में पकड़े गए।
हथकड़ी देखकर हुआ संदेह
दोनों आरोपियों में से एक आरोपी धीरज कुमार निवासी समस्तीपुर बिहार के हाथों में हथकड़ी डली थी और दोनों आरोपी शीतलामाई क्षेत्र में खड़े थे। पुलिस को दोनों को देखकर शक हुआ। दोनों आरोपी पैदल थे। जिसके बाद वाहन चौकिंग कर रही पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया और जब पूछताछ की तो पता चला कि दोनों चोरी के आरोपी है और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए थे।
मुंबई पुलिस पहुंच रही संस्कारधानी
बताया जाता है कि आरोपियों को लेने के लिए मुंबई पुलिस रवाना हुई है जो संस्कारधानी पहुंच रही है। दोनेां आरोपियों को जबलपुर पुलिस, मुंबई पुलिस के हवाले करेगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई मुंबई पुलिस करेगी।