जबलपुरमध्य प्रदेश

मिडवे के पास सड़क हादसा,बस और बाइक में भिड़ंत,पति-पत्नी की मौत,बेटा घायल

 

सिवनी यश भारत-जिले के लखनवाड़ा थाना अंतर्गत दोपहर के समय सड़क हादसा हो गया। जहां बस और बाइक में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक में सवार पति-पत्नी की मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नागपुर रेफर किया गया है।

 

जानकारी के अनुसार एक बाइक में सवार होकर पति-पत्नी और बेटा शादी समारोह में सिवनी तरफ से मिडवे तरफ जा रहे थे। और शिव शक्ति बस क्रमांक MH 12 Z 8094 बालाघाट से पांढुरना जा रही थी। जहां कारीरात मिडवे के समीप जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक में सवार शिव प्रसाद सनोडिया पिता पूनाराम निवासी जैतपुर खुर्द उम्र 45 वर्ष, सरोज सनोडिया पति शिव प्रसाद सनोडिया उम्र 40 वर्ष और रोहित सनोडिया पिता शिव प्रसाद सनोडिया उम्र 23 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने पुलिस एवं 108 वाहन में दी।

 

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची। घटनास्थल पर शिवप्रसाद सनोडिया और सरोज सनोडिया की मौत हो चुकी थी। तथा रोहित सनोडिया गंभीर रूप से घायल था। जिसे पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App