जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

मासूम बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म : तीन आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस की तलाश जारी

दमोह। जिले में एक मासूम बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की शर्मनाक घटना सामने आई है। तीन युवकों पर दुराचार के आरोप लगे हैं। घटना पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी अनुसार देहात थाना की सागर नाका चौकी अंतर्गत आने वाले एक ग्राम में एक बालिका अपने चचेरी बहिन का जन्मदिन मनाने उसके घर। पैदल जा रही थी, इस दौरान रास्ते में आरोपी

WhatsApp Icon Join Youtube Channel

कार लेकर खड़े हुए थे। पीड़िता आरोपियों को पहचानती थी और अकेली आ रही पीड़िता को देखकर आरोपियों ने उसे जबरन अपने साथ कार में बैठा लिया और समीप के एक तालाब के पास ले जाकर बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी घटना को अंजाम दिया।

 

सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता ने गंभीर हालात में मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button