जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मामा ने किया नाबालिग का रेपः 2 माह का गर्भ ठहरने पर हुआ खुलासा

सतना| सतना में एक नाबालिग के साथ उसके रिश्ते के मामा ने ही दुष्कर्म किया, घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन थाना अंतर्गत एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग दुष्कर्म का शिकार हुई है। उसके साथ 58 वर्षीय बुजुर्ग ने दरिंदगी की। आरोपी रिश्ते में पीड़िता का मामा लगता है। उसे पीड़िता के परिवार के अन्य लोग भी मामा ही पुकारते हैं।

 

इस घटना का पता तब चला, जब नाबालिग गर्भवती हो गई। दो माह की गर्भवती नाबालिग को लेकर उसका पिता थाने पहुंचा। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां का कई वर्ष पहले देहांत हो चुका है। वह अपनी दादी के पास रहती है। रिश्ते के मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया लेकिन घर-परिवार में किसी को भनक नहीं लगी।

पीड़िता में शारीरिक बदलाव देख कर आसपास के लोगों को संदेह हुआ तो उन्होंने उसकी दादी से चर्चा की। जब दादी ने पीड़िता से जोर देकर पूछा तो उसने रिश्ते के मामा की घिनौनी करतूत उजागर की।

पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

मामले में टीआई सिविल लाइन योगेंद्र सिंह ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App