मानेगांव शिव कॉलोनी में गहराया जल संकट : ग्रामीण हो रहे परेशान, पानी की मांग को लेकर कलेक्टर से लगाई गुहार

सिवनी यश भारत:-जिले गरमी की शुरुआत के साथ मानेगांव शिव कॉलोनी के लोग जल संकट से परेशान हैं। और पानी की मांग को लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं दोपहर के समय ग्राम पंचायत कोहका मानेगाँव के शिव गर कालोनी की महिला व पुरुष कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर को लिखित आवेदन देकर जल समस्या से मिजात दिलाने की उम्मीद जताई। इस क्षेत्र की सुनीता बघेल,सुखचैन रजक,रामकुमार यादव, संदीप सींगोर, नित्तू जंघेला, ऊषा, निशा,सरस्वती प्रज्ञा, मनोज सहित अन्य महिला पुरुषों का कहना है की बहुत समय से पानी की समस्या है।
नल तो है लेकिन नलो में पानी तीन चार दिन में एक बार आता है। और कुछ नलो में पानी ही नही आता, और वो भी कब आएगा उसका कोई ठिकाना नही रहता। यहाँ सभी मजदूर वर्ग के लोग है, जो 9-10 बजे सभी अपने 2 काम में चले जाते हैं। और यहां के 15-20 घरो में तो आज तक पानी ही नहीं पहुंचा। बाकी ग्रामो पंचायत के नल में रोज आता है और हमारे यहाँ शिव कॉलोनी में नही आता है। कलेक्टर से ग्रामीणों का कहना है कि हम मोहल्ले वासियों की समस्या का निराकरण जल्द से जल्द करें। ताकि आगामी भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान न होना पड़े।