‘‘मानव सेवा समिति पनागर’’: पुलिस कर्मियों को 5 हजार एन-95 मास्क एवं 200 लीटर सैनेटाईजर तथा 100 फेस शील्ड प्रदाय किये

जबलपुर यश भारत| पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा की पहल पर ‘‘मानव सेवा समिति पनागर’’ ने फ्रंट लाईन मंे रहकर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु 5 हजार एन-95 मास्क एवं 200 लीटर सैनेटाईजर तथा 100 फेस शील्ड जबलपुर पुलिस को प्रदाय किये|
*पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* की पहल पर फ्रंट लाईन मंे रहकर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये आज 15-1-2022 को पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में श्री विनोद श्रीवास्तव अध्यक्ष मानव सेवा समिति पनागर के द्वारा 5 हजार एन-95 मास्क एवं 200 लीटर सैनेटाईजर तथा 100 फेस शील्ड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित काशवानी (भा.पु.से.) को प्रदाय की गयी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित काशवानी (भा.पु.से.) द्वारा सभी आभार व्यक्त करते हुये ‘‘मानव सेवा समिति पनागर’’ का जबलपुर पुलिस की ओर से धन्यवाद दिया गया।
इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक जबलपुर सौरभ तिवारी उपस्थित थे।