जबलपुरमध्य प्रदेश
माढोताल में ट्रांसफार्मर से चोरी हो गया 35 हजार का ऑयल: विद्युत विभाग में मचा हड़कंप

जबलपुर यश भारत |माढोताल थाना अंतर्गत पाटन बाईपास मैं लगे बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर से गुरुवार की दरमियानी रात करीब 35 हजार रुपए का ऑयल चोरी हो गया जिसके चलते विभाग में हड़कंप मचा हुआ है गौर करने वाली बात यह है की जलती बिजली मैं भी चोरों ने जुगाड़ लगाकर इस चोरी की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए अब पुलिस आरोपियों को सरगर्मी से तलाश करने में जुटी है|
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आशुतोष कुमार ओझा ने मामले की सूचना देते हुए पुलिस को शिकायत दी है चोरों ने दरमियानी रात ट्रांसफार्मर से कीमती ऑयल चुरा लिया जिससे विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है आसपास के लोगों से पुलिस इस संबंध में सूचना जुटा रही है लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है|







