जबलपुरमध्य प्रदेश

माढ़ोताल शराब दुकान के सामने बवाल : कोहराम मचाते हुए हथियारों से गोदकर युवक को किया जख्मी

जबलपुर, यशभारत। माढ़ोताल स्थित शराब दुकान के सामने मदिरा पीकर बदमाशों ने जमकर कोहराम मचाया। इस दौरान दो आरोपियों ने एक युवक को पहले तो पटक-पटक कर जमकर मारपीट की और फिर किसी नुकीले हथियार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया और जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार रितिक दाहिया 22 साल ने पुलिस को बताया कि वह देर रात वह अंग्रेजी शराब दुकान के सामने खड़ा था तभी अभिषेेक अहिरवार और अमन पासी आए और जमकर विवाद करने लगे। उसने विरोध किया दोनों ने मारपीट करते हुए हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button