जबलपुरमध्य प्रदेश

माढ़ोताल पुलिस ने पूणे से युवती को किया दस्तयाब : एक महिने से थी लापता, घर का बंधन नहीं था पसंद

जबलपुर, यशभारत। माढ़ोताल की मुस्तैद पुलिस ने करीब एक महिने से लापता युवती को पूणे से दस्तयाब कर लिया है। जिसे जबलपुर लाया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि 18 वर्षीय युवती को घर का बंधन पसंद नहीं था। जिसके बाद वह बिना बताए घर से गायब हो गयी थी। आगे की पड़ताल जारी है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नवम्बर 2022 में क्षेत्रीय परिजनों ने थाने आकर शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए गायब हो गयी है। उन्होंने बेटी की सहेलियों, रिश्तेदारों से पूछताछ की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद थकहार कर उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

सायबर पुलिस ने किया ट्रेस
युवती के लापता होने के बाद मुस्तैद माढ़ोताल पुलिस और सायबर पुलिस ने कार्रवाई शुरु की और युवती का मोबाइल नंबर ट्रेस किया। लेकिन एक महिने तक लोके शन मिली नहीं और मिली भी तो चेंज होती रही। जिसके बाद थाना प्रभारी रीना पांडेय शर्मा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर पूणे भेजी गयी। जहां लोकेशन ट्रेस होते ही युवती को पुलिस ने दस्तयाब कर लिया।

मॉर्डन कल्चर में बंधन आ रहे थे आड़े
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि युवती मॉर्डन कल्चर की है। जिसे घर का बंधन पसंद नहीं था। इस बात को लेकर युवती का परिजनों से झगड़ा भी हुआ। लेकिन परिजनों ने समझाने की लाख कोशिशें की और उसी बीच युवती घर से गायब हो गयी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button