
जोधपुर में तांत्रिक और उसके साथी ने मिलकर महिला से रेप किया। इतना ही नहीं महिला ने अपनी समस्या बताई तो घर पहुंचा और उसकी नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़, अश्लीलता की। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद तांत्रिक अश्लील फोटो और वीडियो शेयर कर उसकी बेटी को भी परेशान करने लगा।
मामला शहर के माता का थान थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला(35) अपने पति से अलग रहती है। उसकी एक 12 साल की बेटी है। घर-परिवार के मसले को लेकर वह परेशान रह रही थी। दो महीने पहले किसी ने फलौदी के दो तांत्रिकों के बारे में बताया। इस पर महिला जनवरी महीने में फलौदी के मेदाराम व चंपा राम के कॉन्टैक्ट में आई। इस दौरान इन दोनों महिला से रेप किया और अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए।
पीड़िता ने बताया कि 24 मार्च को मेदाराम व चंपाराम दोनों उसके घर आए। दोनों दावा करने लगे कि वह सारी समस्या दूर कर देंगे। महिला ने बताया कि पारिवारिक परेशानी दूर करने के नाम उसे भस्म खिलाई गई। 4 घंटे बाद जब उसे होश आया तो शरीर पर कपड़े नहीं थे। तांत्रिक और उसका साथी भी आपत्तिजनक स्थिति में थे। पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।