जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

महिला होंगी सुरक्षित बढ़ेगा टूरिज्म कलेक्टर द्वारा गठित की गई टीम के द्वारा हुआ पर्यटन स्थलों का ऑडिट

7675f53c eb7f 4f96 af2c fa5d540c7617

कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत सिंह जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के निर्देशन में महिला पर्यटकों की सुरक्षा एवं बेहतर वातावरण निर्माण के लिए किया गया सेफ्टी ऑडिट मध्यप्रदेश शासन महिलाओं की सुरक्षा एवं इन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल पर योजना का क्रियान्वयन 20 जिलों की 50 पर्यटन स्थलों पर महिला बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की निर्भया योजना अंतर्गत किया जा रहा है परियोजना का मुख्य उद्देश्य पर्यटन स्थलों पर महिला पर्यटकों में सुरक्षा एवं सहजता का भाव उत्पन्न करना है ताकि वे पर्यटन का आनंद प्राप्त कर सकें। महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने के लिए परियोजना सहयोगी संस्था बायपास संस्थान द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना अंतर्गत जबलपुर संकुल ग्वारीघाट मदन महल किला दीनदयाल बस स्टैंड धुआंधार जलप्रपात नौका विहार एवं बरगी जलाशय पर पर्यटकों विशेषकर महिला पर्यटकों एवं पर्यटन स्थल की महिला सेवा प्रदाताओं के लिए बेहतर वातावरण निर्माण के लिए सेफ्टी ऑडिट तथा अधोसंरचना अंतराल अभियान संचालित किया गया अभियान में महिला पुलिस थाना से सहायक निरीक्षक सरिता पटेल नगर परिषद भेड़ाघाट से उपयंत्री निधि परोहा पर्यटन प्रभारी लक्ष्मी नारायण दुबे लोक निर्माण विभाग से नेहा पाठक महिला बाल विकास विभाग से पर्यवेक्षक सोनम सोनी आनंद विभाग से समन्वयक दीप्ति ठाकुर एवं बायपास संस्थान से प्रकाश राय कंचन ठाकुर तथा पर्यटन स्थल के हित धारक उपस्थित रहे अभियान में पर्यटन स्थल पर महिला पर्यटकों की संख्या में वृद्धि तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण प्राप्त करने हेतु पुलिस एवं नगर परिषद से समन्वय किया गया साथ ही पर्यटन स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था संकेतक सीसीटीवी परिवहन संबंधी शौचालय एवं साफ-सफाई हेल्पलाइन कियोस्क तथा सामुदायिक विषय पर किए जाने वाले कार्य अंतराल की पहचान की गई।

77ee42b8 3f1c 443e 83aa 9bc3772565fd

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App