इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

महिला कांग्रेस अध्यक्ष का ऐलान विभा पटेल को सौंपी गई प्रदेश की जिम्मेदारी

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर यश भारत। महिला प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर मची खींचतान बुधवार को शांत हो गई । महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर विभा पटेल को जिम्मेदारी दी गई है। मालूम हो कि प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेसी कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकारिणी को भंग करते हुए अर्चना जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष पद से अलग कर दिया था जिसके बाद से कांग्रेसी खेमे में गहमागहमी मची थी।

 

नूरी खान और विभा पटेल की दावेदारी सशक्त थी

महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की बात करें तो इसमें विभा पटेल और नूरी खान का नाम एक बार फिर चर्चाओं में था। पिछली बार भी महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले इन दोनों का ही नाम राजनीतिक गलियारों में चर्चा में था, लेकिन अर्चना जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया था. विभा पटेल भोपाल नगर निगम की महापौर रह चुकी हैं और वह ओबीसी वर्ग से आती हैं. वहीं नूरी खान महिला कांग्रेस में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर काबिज हैं. इसके साथ ही महिला कांग्रेस की गतिविधियों में उनकी सक्रियता किसी से छिपी नहीं थी।

IMG 20220302 WA0005

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button