भोपालमध्य प्रदेश

महिला आरक्षण पर सियासत तेज, भोपाल में 30 हजार महिलाओं की आक्रोश रैली की तैयारी

Politics intensifies over women's reservation; 30,000 women prepare for protest rally in Bhopal

महिला आरक्षण पर सियासत तेज, भोपाल में 30 हजार महिलाओं की आक्रोश रैली की तैयारी

भोपाल यश भारत। महिला आरक्षण के मुद्दे पर मध्य प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। प्रदेश की राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने हमेशा महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को आगे बढ़ने से रोका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रवैया महिलाओं के हितों के प्रति उदासीनता को दर्शाता है, जिससे उसकी मंशा स्पष्ट हो जाती है। कृष्णा गौर ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर प्रदेश की महिलाओं में व्यापक आक्रोश है। इसी के चलते राजधानी भोपाल में कल एक विशाल आक्रोश रैली आयोजित की जा रही है जिसमें करीब 30 हजार महिलाओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। यह रैली महिला सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के समर्थन में निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता और महिला संगठन घर घर जाकर महिलाओं को जागरूक कर रहे हैं। उन्हें कांग्रेस की कथित नीतियों और महिला आरक्षण पर उसके रुख के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सकें। रैली की तैयारियों को लेकर शहर के एमबीएम ग्राउंड में व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, खेल मंत्री विश्वास सारंग, महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौके पर पहुंचे और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नेताओं ने दावा किया कि यह रैली प्रदेश में महिलाओं की भागीदारी और उनके अधिकारों के प्रति बढ़ती जागरूकता का प्रतीक बनेगी। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महिला आरक्षण को लेकर आगामी दिनों में सियासी घमासान और तेज होने की संभावना है।

राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने हमेशा महिला आरक्षण का विरोध किया है। अब समय आ गया है कि महिलाएं जागरूक होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आएं और सही निर्णय लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button