जबलपुरमध्य प्रदेश
महिलाओं के विवाद में चाकूबाजी : आरोपियों ने घेरकर भाईयों पर किया हमला, एक को घोंप दिया चाकू

जबलपुर,यशभारत। मझौली के शंकरगढ़ में महिलाओं के विवाद में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। जहां दो भाईयों से मारपीट करते हुए आरोपियों ने एक भाई को चाकू घोंप दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर, आरोपियों की सरगर्मी से तलाश करने में जुटी है।
जानकारी अनुसार मिलन चौधरी 42 वर्ष निवासी शंकरगढ़ कालोनी ने पुलिस को बताया कि वह एवं उसका छोटा भाई बादशाह घर के सामने खड थे, तभी पोला निवासी कमलेश बेन एवं प्रदीप बेन दोनों आये और कहा कि बहन से क्यों लड़ते झगड़ते हो। पीडि़तों ने कहा कि घर की महिलाओं की बात हुई है। लेकिन आरोपी नहीं माने तो गालीगलौच करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो मारपीट करने लगे और किसी नुकीली चीज से हमलाकर उसके भाई बादशाह के सिर में हमला कर दिया।