महाराष्ट्र और केरल राज्य में मिली मंडला कीं मासूम बालिकाएं…. पढ़ें पूरी खबर

मंडला, यश भारत । नाबालिक बालक बालिकाओं के दस्तयाबी हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा लगातार अभियान चलाय जा रहा हैं। पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को गुमने की रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं साथ ही चलाये जा रहे मुस्कान अभियान के तहत गुम बालक बालिकाओं के दस्तयाबी के हरसंभव प्रयास कर उनके परिजनों के सूपूर्द करने हेतु निर्देशित किया गया हैं।
थाना बिछिया पुलिस द्वारा अभियान के तहत थाना बिछिया में प्राप्त अलग अलग गुमने की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिछिया मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिछिया धर्मेन्द्र सिंह धुर्वे द्वारा अपह्ता/गुमशुदा की तलास पतासाजी हेतु थाना बिछिया से पुलिस टीम गठित कर सायबर सेल मण्डला से तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त कर दस्तयाबी हेतु टीम सहायक उपनिरीक्षक धनपाल बिसेन, प्र. आर. अजीत परते को राज्य महाराष्ट्र, केरल रवाना किया गया था। पुलिस टीम के द्वारा थाना बिछिया के दो अलग अलग मामलों में महाराष्ट्र, नादेड एवं नागपुर महाराष्ट्र से नाबालिक 02 बालिकाओं को दस्याब किया गया। पुलिस टीम द्वारा सायबर सेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर केरल राज्य से थाना महाराजपुर के अप.क्र. 375/2023 में अपहृत नाबालिक बालिका को और थाना बिछिया के गुम इंसान क्रमांक 104/2023 को केरल से दस्तयाब किया गया।