जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

महादेव की बारात में झूमे भक्त : जगह-जगह हुए रुद्राभिषेक ,भंडारे

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

नरसिंहपुर यशभारत। महाशिवरात्रि पर सुबह से ही नगर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर पूजन-अर्चना की। नगर के विभिन्न क्षेत्रों से भोलेबाबा की बारात निकाली गयी। वहीं भजनों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर के शंकर वार्ड से भगवान शिव की बारात काली मंदिर तक निकाली गयी। डीजे पर बज रहे शिव भक्ति के भजनों पर श्रद्धालु थिरकते नजर आये।

स्थानीय नकटुआ स्थित मुक्तिधाम में भगवान शंकर का अभिषेक व पूजन कर महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास, श्रृद्धा के साथ मनाया गया। उक्त अवसर पर स्थानीय लोगो ने भजन-कीर्तन कर भगवान महाकाल की आराधना की। मुक्तिधाम में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर लोगो ने प्रसाद ग्रहण कर महाकाल के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान किया। भोलेबाबा के जय घोषों से पूरा वातावरण भोलेमय हो गया था।

जगह-जगह हुये शिवाभिषेक, निकाली बारात शोभायात्रा

कालों के काल महाकाल भगवान आशुतोष भोलेनाथ जी का महापर्व महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में विविध आयोजन किये जायेंगे। वहीं नगर के समस्त शिवालयों में विशेष साज-सज्जा अभिषेक पूजन के साथ भजन इत्यादि कार्यक्रम भी संपन्न हुये। प्रात: काल लोगों ने पुण्यसलिला मां नर्मदा में स्नान कर नर्मदा जल के माध्यम से जहां अपने अपने घरों में शिवाभिषेक किया, वहीं नगर के प्रतिष्ठित शिवालयों में भी दिनभर शिवाभिषेक का क्रम जारी रहा। वहीं लगातार 48 वर्षो से चली आ रही श्रृंखला के चलते भगवान भोलेनाथ की बारात शोभायात्रा भी महाशिवरात्रि उत्सव समिति तेंदूखेड़ा के द्वारा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। तहसील कार्यालय परिसर में भगवान भोलेनाथ सपरिवार शिवालय की स्थापना के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही रात्रि में भजन संध्या का आयोजन भी श्रद्धालुओं के द्वारा किया गया।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button