इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी:डीए 4% बढ़कर 38% हुआ, एक जनवरी से भुगतान, फरवरी में मिलेगा

राज्य सरकार ने प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों का 4% महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने के आदेश शुक्रवार को जारी कर दिए। अब डीए बढ़कर 38% हो गया है। इसका भुगतान 1 जनवरी से किया जाएगा, जो चार दिन बाद फरवरी में मिलने वाले वेतन में मिलेगा। आदेश में 1 जुलाई 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक के एरियर का जिक्र नहीं है। इसमें अधिकारियों को छह महीने के बढ़े हुए डीए के एरियर के रूप में अधिकतम 54 हजार रु. तो कर्मचारियों को 3800 रु. न्यूनतम मिलना थे।

इधर, अखिल भारतीय सेवा के अफसरों को 4% बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान 1 जुलाई 2022 से ही किया गया है। इसके आदेश दो दिन पहले जारी हुए। इससे उन्हें इस महीने के वेतन में एरियर की राशि न्यूनतम 36 हजार रुपए और अधिकतम 75 हजार रुपए का भुगतान होगा। दूसरी ओर 4% बढ़े हुए डीए के आदेश की प्रति छत्तीसगढ़ को भेजी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button